॥ श्री गणेशजी की आरती ॥

॥ जय गणेश देवा ॥
एकदन्त दयावन्त, चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी॥
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी॥
(माथे पर सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी।)
(माथे पर सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी॥)
पान चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा।
हार चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा॥
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अँधे को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
अँधे को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज राखो, शम्भु सुतवारी।
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥
दीनन की लाज राखो, शम्भु सुतवारी।
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
श्री गणेश जी की आरती का महत्व: भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और सिद्धिदाता माना जाता है। किसी भी कार्य की शुरुआत में उनकी पूजा इसलिए की जाती है ताकि सभी बाधाएँ दूर हों। “जय गणेश देवा” आरती गाने से भगवान गणपति की कृपा प्राप्त होती है और मन में शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों के अनुसार गणेश जी बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के देवता हैं।
| श्री विष्णु चालीसा | श्री शिव चालीसा | श्री अन्नपूर्णा चालीसा | श्री महाकाली चालीसा | श्री दुर्गा चालीसा | श्री नरसिंह चालीसा |
सरल अर्थ (Summary Meaning): ॥ जय गणेश देवा ॥ भगवान गणेश जी की यह प्रसिद्ध आरती श्रद्धा और भक्ति से गाई जाती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणपति बप्पा का स्मरण करने से विघ्न दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यह आरती विशेष रूप से गणेश चतुर्थी और दैनिक पूजा में गाई जाती है।
लाभ (Benefits) नियमित रूप से पाठ करने से:
- जीवन की बाधाएँ और कष्ट दूर होते हैं।
- घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
- बुद्धि, विवेक और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।
- व्यापार और नौकरी में सफलता प्राप्त होती है।
- परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहता है।
