सूर्य देव के वैदिक मन्त्र – Surya Mantra with Meaning & Benefits
सूर्य देव को जगत का प्रत्यक्ष देवता है। वे जीवन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और सफलता के प्रमुख स्रोत हैं। नियमित रूप से सूर्य मंत्रों का जप करने से शरीर, मन और भाग्य तीनों में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
सूर्य उपासना से आत्मविश्वास, आत्मबल और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है, साथ ही जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। विशेष रूप से यदि आप प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल अर्पित करते समय मंत्रों का जप करते हैं, तो इसका प्रभाव कई गुना अधिक होता है और शीघ्र फल प्राप्त होता है।
नीचे दिए गए सभी प्रमुख सूर्य मंत्रों के साथ उनका अर्थ और लाभ पढ़ें
1. Surya Moola Mantra
मंत्र:
ॐ घृणिसूर्याय नमः।
Om Ghrini Suryaya Namah
अर्थ:
मैं तेजस्वी सूर्य देव को नमन करता हूँ, जो समस्त जगत को प्रकाश और ऊर्जा देते हैं।
लाभ:
- आत्मविश्वास बढ़ता है
- मानसिक शक्ति मजबूत होती है
- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है
2. Surya Beeja Mantra
मंत्र:
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।
Om Hram Hreem Hraum Sah Suryaya Namah
अर्थ:
सूर्य देव के बीज स्वरूप को प्रणाम, जो दिव्य शक्ति और चेतना के स्रोत हैं।
लाभ:
- ग्रह दोष शांत होते हैं
- तेज और आकर्षण बढ़ता है
- आध्यात्मिक शक्ति जागृत होती है
3. Surya Gayatri Mantra
मंत्र:
ॐ आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्॥
Om Adityaya Vidmahe Prabhakaraya Dhimahi Tannah Suryah Prachodayat
अर्थ:
हम सूर्य देव का ध्यान करते हैं, वे हमें ज्ञान और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।
लाभ:
- बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ती है
- पढ़ाई और करियर में सफलता
- मन शांत और एकाग्र होता है
4. Surya Arogya Mantra
मंत्र:
ॐ नमः सूर्याय शान्ताय सर्वरोगनिवारिणे।
आयुरारोग्यमैश्वर्यं देहि देव जगत्पते॥
Om Namah Suryaya Shantaya Sarvaroga Nivarine
Ayurarogyam Aishwaryam Dehi Deva Jagatpate
अर्थ:
हे सूर्य देव! आप सभी रोगों को दूर करने वाले हैं, हमें आयु, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।
लाभ:
- स्वास्थ्य में सुधार
- रोगों से रक्षा
- शरीर में ऊर्जा और शक्ति बढ़ती है
5. Shri Surya Narayana Mantra
मंत्र:
ॐ सूर्यनारायणाय नमः।
Om Surya Narayanaya Namah
अर्थ:
मैं भगवान सूर्य नारायण को नमन करता हूँ।
लाभ:
- घर में सुख-समृद्धि आती है
- भगवान की कृपा बनी रहती है
- जीवन में स्थिरता आती है
6. Surya Pranam Mantra
मंत्र:
ॐ जपाकुसुमसङ्काशं काश्यपेयं महद्युतिम्।
तमोऽरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम्॥
Om Japakusumasankasham Kashyapeyam Mahadyutim
Tamoarim Sarvapapaghnam Pranatoasmi Divakaram
अर्थ:
मैं उस दिवाकर सूर्य को प्रणाम करता हूँ जो अंधकार और पापों का नाश करते हैं।
लाभ:
- नकारात्मकता दूर होती है
- पापों का क्षय होता है
- आत्मबल बढ़ता है
7. Surya Pratah Smarana Shloka- यह सुबह स्मरण के लिए श्रेष्ठ है, यह श्लोक हमें सुबह उठकर उस दिव्य शक्ति का स्मरण करने के लिए प्रेरित करता है, जो पूरे ब्रह्मांड का आधार है और जीवन को ऊर्जा देती है।
मंत्र:
प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यं
रूपं हि मण्डलमृचोऽथ तनुर्यजूंषि।
सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं
ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्॥
Pratah Smarami Khalu Tatsaviturvarenyam
Rupam Hi Mandalanrichoatha Tanuryajunshi।
Samani Yasya Kiranah Prabhavadihetum
Brahmaharatma Kamalakshyama Chintyarupam॥
अर्थ:
मैं प्रातःकाल उस परम दिव्य सविता (सूर्य) का स्मरण करता हूँ,
जो अत्यंत श्रेष्ठ और पूजनीय हैं।
जिनका स्वरूप सूर्य के मंडल के रूप में दिखाई देता है
जिनकी सत्ता ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद में वर्णित है
उनकी किरणें ही इस सृष्टि के निर्माण और पालन का कारण हैं।
वे ब्रह्मा (सृष्टिकर्ता), विष्णु (पालनकर्ता) और महेश (संहारकर्ता) के स्वरूप हैं,
फिर भी उनका वास्तविक रूप अदृश्य, असीम और मन से परे है।
Spiritual Meaning
यह हमें सिखाता है कि हर दिन की शुरुआत ईश्वर के स्मरण से करें
यह श्लोक सूर्य को केवल ग्रह नहीं, बल्कि परम ब्रह्म मानता है
सूर्य की किरणें जीवन, ऊर्जा और सृष्टि का आधार हैं
लाभ:
- दिन शुभ और सफल बनता है
- मानसिक शांति मिलती है
- आध्यात्मिक उन्नति होती है
8. Surya Ekakshari Mantra
मंत्र:
ह्रां॥
Hram
अर्थ:
यह सूर्य देव का बीज स्वरूप है जो ऊर्जा का मूल है।
लाभ:
- ध्यान में तेजी से एकाग्रता
- आंतरिक शक्ति जागृत
- तेज और ओज बढ़ता है
9. Surya Panchakshara Mantra
मंत्र:
ॐ सूर्याय नमः।
Om Suryaya Namah
अर्थ:
मैं सूर्य देव को नमन करता हूँ।
लाभ:
- सरल और प्रभावी मंत्र
- रोज जप करने से भाग्य मजबूत
- जीवन में स्थिरता और शांति
10. Surya Shatru Nashaka Mantra- यह मंत्र सूर्य स्तुति और विजय, शक्ति व शत्रु-नाश की भावना को व्यक्त करता है।
मंत्र:
उदसौ सूर्यो अगादुदिदं मामकं वचः।
यथाहं शत्रुहोऽसान्यसपत्नः सपत्नहा॥
सपत्नक्षयणो वृषाभिराष्ट्रो विष सहिः।
यथाहभेषां वीराणां विराजानि जनस्य च॥
Udasau Suryo Agadudidam Mamakam Vachah।
Yathaham Shatruhoasanyasapatnah Sapatnaha॥
Sapatnakshayano Vrishabhirashtro Visha Sahih।
Yathahabhesham Viranam Virajani Janasya Cha॥
अर्थ:
वह तेजस्वी सूर्य उदित हुआ है, और उसके साथ मेरी यह वाणी (प्रार्थना) भी प्रकट हो रही है।
मैं ऐसा बनूं कि शत्रुओं का नाश करने वाला बन जाऊं, और मेरे कोई विरोधी (प्रतिद्वंदी) न रहें।
मैं अपने शत्रुओं का नाश करने वाला, बलवान, अपने राष्ट्र को मजबूत करने वाला और हर प्रकार की विपत्तियों को सहने वाला बनूं।
और मैं वीरों के बीच तथा समाज (जनता) में श्रेष्ठ और तेजस्वी बनकर प्रतिष्ठित होऊं।
Spiritual Meaning
यह मंत्र सूर्य देव से प्रार्थना करता है कि:
हमें शक्ति, विजय, आत्मबल और तेज प्रदान करें
हम शत्रुओं पर विजय पाएं
समाज में सम्मान और नेतृत्व प्राप्त करें
लाभ:
- शत्रु बाधा दूर होती है
- कोर्ट-कचहरी मामलों में लाभ
- आत्मरक्षा और साहस बढ़ता है
11. Surya Kamanapurti Mantra
मंत्र:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय
मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा॥
Om Hrim Hrim Suryaya Sahasrakiranaraya
Manovanchhita Phalam Dehi Dehi Swaha॥
अर्थ:
हे सहस्र किरणों वाले सूर्य देव! मेरी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
लाभ:
- इच्छाएं पूर्ण होती हैं
- धन और सफलता मिलती है
- जीवन में प्रगति होती है
सूर्य मंत्र के माहात्म्य:
- शरीर में ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
- आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति मजबूत होती है
- सरकारी नौकरी, करियर और सफलता में लाभ मिलता है
- ग्रह दोष (विशेषकर सूर्य दोष) शांत होते हैं
Surya Namaskar Mantra – अर्थ सहित
इन सभी मंत्रों के माध्यम से हम सूर्य देव के विभिन्न गुणों का स्मरण करते हैं और उनसे स्वास्थ्य, ऊर्जा, सफलता और सकारात्मकता की प्रार्थना करते हैं।
1. ॐ मित्राय नमः॥
Om Mitraya Namah॥
अर्थ: जो समस्त संसार के मित्र हैं, ऐसे सूर्य देव को नमस्कार।
2. ॐ रवये नमः॥
Om Ravaye Namah॥
अर्थ: जो प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करते हैं, उन सूर्य देव को प्रणाम।
3. ॐ सूर्याय नमः॥
Om Suryaya Namah॥
अर्थ: जो अंधकार को दूर कर जीवन में प्रकाश लाते हैं, उन सूर्य देव को नमस्कार।
4. ॐ भानवे नमः॥
Om Bhanave Namah॥
अर्थ: जो अपने तेज से जगत को प्रकाशित करते हैं, उन सूर्य देव को प्रणाम।
5. ॐ खगाय नमः॥
Om Khagaya Namah॥
अर्थ: जो आकाश में निरंतर गति करते हैं, उन सूर्य देव को नमस्कार।
6. ॐ पूष्णे नमः॥
Om Pushne Namah॥
अर्थ: जो सभी प्राणियों का पालन-पोषण करते हैं, उन सूर्य देव को प्रणाम।
7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः॥
Om Hiranyagarbhaya Namah॥
अर्थ: जो सृष्टि के मूल और स्वर्णिम गर्भ (उत्पत्ति स्रोत) हैं, उन सूर्य देव को नमस्कार।
8. ॐ मरीचये नमः॥
Om Marichaye Namah॥
अर्थ: जिनकी किरणें पूरे संसार में प्रकाश फैलाती हैं, उन सूर्य देव को प्रणाम।
9. ॐ आदित्याय नमः॥
Om Adityaya Namah॥
अर्थ: अदिति के पुत्र आदित्य रूप सूर्य देव को नमस्कार।
10. ॐ सवित्रे नमः॥
Om Savitre Namah॥
अर्थ: जो सृष्टि के प्रेरक और जीवनदाता हैं, उन सूर्य देव को प्रणाम।
11. ॐ अर्काय नमः॥
Om Arkaya Namah॥
अर्थ: जो पूजनीय, पवित्र और रोगों को दूर करने वाले हैं, उन सूर्य देव को नमस्कार।
12. ॐ भास्कराय नमः॥
Om Bhaskaraya Namah॥
अर्थ: जो प्रकाश और ऊर्जा के स्रोत हैं, उन सूर्य देव को प्रणाम।
| श्री विष्णु चालीसा | श्री शिव चालीसा | श्री राम चालीसा | श्री गणेश चालीसा | श्री शनि देव चालीसा | श्री शनि चालीसा | आरती श्री रामचन्द्रजी | वैदिक मन्त्र संग्रह |
न बाहुक | हनुमान भजन | सुंदरकाण्ड पाठ | हनुमान साठिका | भजन: राम ना मिलेंगे हनुमान |

